Food

Traditional Rajasthani Dal Baati Churma – दाल बाटी चूरमा बनाने का आसान तरीका

Published

on

जैसा की हम जानते है राजस्थान अपनी शाही मेहमाननवाजी और पारंपरिक व्यंजनों (traditional dishes) के लिए बहुत मशहूर है। वैसे तो राजस्थान में एक से बढ़ एक खाने की डिशेस है। पर इनमें सबसे लोकप्रिय और खास डिश है दाल बाटी चूरमा (Dal Baati Churma), ये न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे भारत और विदेशों में भी इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

दाल बाटी चूरमा ये सिर्फ एक खाना नहीं, बल्कि राजस्थान परंपरा और संस्कृति की झलक है। गरमा-गरम दाल, घी में पूरी तरह डूबी हुई कुरकुरी बाटी और मीठा चूरमा मिलकर हर एक थाली को खास बना देते हैं। किसी का शादी-ब्याह हो, कोई त्योहार हो या कोई भी खास अवसर हो, दाल बाटी चूरमा के बिना राजस्थानी का कोई भी कार्येक्रम अधूरा माना जाता है।

इस डिश का इतिहास भी उतना ही रोचक है। जितना की ये डिश। माना जाता है कि पुराने समय में लोग लंबी यात्राओं के दौरान बाटी को आग में सेंक कर खाते थे क्योंकि यह लंबे समय तक खराब नहीं होती थी। बाद में इसमें दाल और चूरमा जोड़े गए और इस तरह यह राजस्थानी थाली की शान बन गई।

Advertisement

आज दाल बाटी चूरमा न सिर्फ राजस्थान बल्कि भारत के हर राज्य और बड़े शहरों के घरो में और रेस्टोरेंट्स में आसानी से मिल जाता है। लेकिन असली स्वाद तो अभी भी राजस्थान की मिट्टी और वहाँ के देसी घी में ही छिपा हुआ है।

 

Advertisement

दाल बाटी चूरमा (Dal Bati Churma) क्या है?

आइये हम लोग जानते है आखिर दाल बाटी चूरमा होता क्या है?

  • दाल – ये पाँच प्रकार की दालों को मसालों के साथ पकाकर बनाई जाती है।
  • बाटी – गेहूं के आटे की गोलियां जिन्हें घी में डुबोकर कुरकुरा बनाया जाता है।
  • चूरमा – बाटी को घी और गुड़/चीनी के साथ मिक्स करके मीठा रूप दिया जाता है।

Also Read: Aloo Pyaz Ki Sabzi Recipe (Rajasthani Style)

दाल बाटी चूरमा बनाने की सामग्री (Ingredients)

दाल के लिए:

    • तूर दाल – ½ कप
    • मूंग दाल – ¼ कप
    • चना दाल – ¼ कप
    • मसूर दाल – 2 बड़े चम्मच
    • उड़द दाल – 2 बड़े चम्मच
    • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
    • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
    • नमक – स्वादानुसार
    • हींग – 1 चुटकी
    • जीरा – 1 चम्मच
    • घी – 2 बड़े चम्मच

बाटी के लिए:

    • गेहूं का आटा – 2 कप
    • सूजी – ½ कप
    • नमक – 1 चम्मच
    • बेकिंग पाउडर – ½ चम्मच
    • घी – 4 बड़े चम्मच
    • पानी – गूंथने के लिए

चूरमा के लिए:

  • पकी हुई बाटी – 4-5
  • घी – ½ कप
  • पिसी हुई चीनी/गुड़ – 1 कप
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच

बनाने की विधि

1. दाल बनाने की विधि

  • सभी दालों को धोकर 30 मिनट भिगो दें।
  • कुकर में हल्दी और नमक डालकर दाल को उबाल लें।
  • कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें जीरा, हींग और मसाले डालें।
  • उबली हुई दाल डालकर 5–7 मिनट पकाएँ।

2. बाटी बनाने की विधि

  • आटे में नमक, सूजी और घी मिलाएँ।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
  • नींबू जितनी गोलियां बनाकर ओवन या तंदूर में गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।
  • तैयार होने के बाद बाटियों को घी में डुबो दें।

3. चूरमा बनाने की विधि

  • कुछ बाटियों को तोड़कर बारीक कर लें।
  • उसमें घी और पिसी चीनी/गुड़ डालें।
  • इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।

सर्व करने का तरीका

गर्मागर्म दाल को घी में डूबी बाटी के साथ परोसें और साथ में मीठा चूरमा रखें। यही है असली राजस्थानी दाल बाटी चूरमा थाली।

Trending

Exit mobile version