Food

Aloo Pyaz Ki Sabzi Recipe (Rajasthani Style) – आलू प्याज़ की सब्ज़ी बनाने का आसान तरीका

Published

on

राजस्थान का पारंपरिक भोजन आपने ख़ास स्वाद और मसालों के लिए जाना जाता है। राजस्थान की हर डिशेस में देसी घी, मसालों और अनोखे पकाने के तरीक़ों की झलक मिलती है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय डिश है आलू प्याज़ की सब्ज़ी, जो अक्सर रोटी, पूरी या बाजरे की रोटी के साथ खाई जाती है। आइये जानते है उसके घर में कैसे आसान तरीके से बना सकते है

आवश्यक सामग्री

  • आलू – 4 मध्यम आकार (उबले और कटे हुए)

  • प्याज़ – 2 बड़े (लंबे पतले कटे हुए)

  • टमाटर – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)

  • हरी मिर्च – 2 (लंबी कटी हुई)

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच

  • धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच

  • अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • नमक – स्वाद अनुसार

  • तेल – 3 बड़े चम्मच

  • हरा धनिया – सजावट के लिए

Also Read: Traditional Rajasthani Dal Baati Churma

Advertisement

बनाने की विधि

  1. एक कढ़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें।

  2. जीरा तड़कने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।

  3. अब इसमें प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

  4. टमाटर डालकर मसाले (धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर) मिलाएँ और तब तक पकाएँ जब तक तेल अलग न हो जाए।

  5. उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाएँ और ढककर 5–7 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ।

  6. अब गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें और हरे धनिये से सजाकर उतार लें।

परोसने का सुझाव

यह स्वादिष्ट राजस्थानी आलू प्याज़ की सब्ज़ी बाजरे की रोटी, ताज़ी गेहूं की रोटी या पूरी के साथ बेहतरीन लगती है। अक्सर इसे दही या चटनी के साथ भी परोसा जाता है।

Trending

Exit mobile version