Festivals & Events
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर जरूर जाएं राजस्थान के इन 5 माता के मंदिरों में
हर साल की तरह इस साल भी Shardiya Navratri 2025 का पावन पर्व भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नौ दिनों के नवरात्रि के के इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है। इस दौरान देशभर के शक्ति पीठों और देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। राजस्थान (Rajasthan) में भी नवरात्रि के ये पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। यहां के माता मंदिरों में दूर-दराज़ से श्रद्धालु आते हैं और माना जाता है कि सच्चे मन से मां का दर्शन करने मात्र से ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। अगर आप इस नवरात्रि (Navratri 2025) में मां के दर्शन के लिए मंदिर स्थल पर जाना चाहते हैं तो राजस्थान के ये 5 माता मंदिर (Mata Mandir in Rajasthan) आपके लिए सबसे उत्तम स्थान हो सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) 2025 कब है?
इस बार शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 29 सितंबर दिन सोमवार से होगी और इसका समापन 7 अक्टूबर 2025 के दिन मंगलवार को दशहरा के दिन होगा।
राजस्थान के 5 प्रसिद्ध माता मंदिर (Top 5 Mata Temples in Rajasthan)
1. करणी माता मंदिर (Bikaner, Deshnok)
-
यह मंदिर चूहों के लिए मशहूर है, जिन्हें यहां “काबा” कहा जाता है।
-
मान्यता है कि करणी माता मां दुर्गा का अवतार थीं।
-
नवरात्रि में यहां विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन होता है।
2. अंबा माता मंदिर (Udaipur)
-
यह मंदिर उदयपुर के पुराने हिस्से में स्थित है और राजस्थान के सबसे प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है।
-
अंबा माता को शक्ति और समृद्धि की देवी माना जाता है।
-
नवरात्रि में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
Also Read: Rituals & Traditions of Navratri in Rajasthan
3. शिला माता मंदिर (Jaipur, Amber Fort)
-
आमेर किले के अंदर स्थित शिला माता मंदिर जयपुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है।
-
यहां नवरात्रि के समय विशेष अनुष्ठान और बलि की परंपरा भी निभाई जाती थी, जो अब प्रतीकात्मक रूप में होती है।
-
मां शिला माता को युद्ध और विजय की देवी माना जाता है।
4. नाहargarh काली माता मंदिर (Jaipur)
-
जयपुर के नाहरगढ़ किले में स्थित यह मंदिर भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है।
-
यहां से पूरे शहर का सुंदर नजारा देखने को मिलता है।
-
नवरात्रि में विशेष “जागरण” और माता की चौकी का आयोजन किया जाता है।
5. चामुंडा माता मंदिर (Jodhpur, Mehrangarh Fort)
-
मेहरानगढ़ किले के अंदर स्थित चामुंडा माता मंदिर जोधपुर का प्रमुख शक्ति स्थल है।
-
जोधपुर के शासक परिवार की कुल देवी मानी जाती हैं।
-
दशहरे पर यहां भव्य मेले और विशेष पूजा का आयोजन होता है।
Also read: Navratri Ke First Din Mata Shailputri Puja Vidhi & Aarti
नवरात्रि में राजस्थान दर्शन क्यों खास है?
-
प्राचीन शक्ति पीठ और माता मंदिर
-
भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम
-
विशेष “जागरण” और “गरबा” कार्यक्रम
-
धार्मिक यात्रा + राजस्थान की संस्कृति का अनुभव
Also Read: पहला नवरात्रि कब है, पूजा विधि और महत्व