Travel
Rajasthan Winter Trip 2025: राजस्थान में सर्दियों में घूमने की टॉप 10 जगहें
अगर आप ठंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो राजस्थान आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। गर्मियों में यहां का तापमान काफी ज्यादा रहता है, लेकिन सर्दियों में मौसम बेहद शानदार होता है। नवंबर से फरवरी महीना राजस्थान घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम में यहां की खूबसूरती का मज़ा दोगुना हो जाता है।
आइये जानते है, सर्दियों की छुट्टियों में राजस्थान घूमने के लिए टॉप 10 जगहें कौन सी है। जो इस मौसम में घूमने के लिए परफेक्ट हैं।
List of Top 10 Places to Visit in Rajasthan in Winters (2025)
1. जयपुर (Jaipur) – पिंक सिटी की शाही खूबसूरती
राजस्थान की राजधानी जयपुर सर्दियों में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगह है। आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और जंतर-मंतर जैसे ऐतिहासिक स्थल ठंड के मौसम में आराम से देखे जा सकते हैं।
Best Month: दिसंबर से फरवरी
2. उदयपुर (Udaipur) – झीलों का शहर
उदयपुर अपनी झीलों और महलों के लिए फेमस है। सर्दियों में फतेहसागर झील और पिछोला झील की सैर करने का मज़ा ही कुछ और है। सिटी पैलेस और जग मंदिर यहां के मुख्य आकर्षण हैं।
Best Month: नवंबर से जनवरी
3. जैसलमेर (Jaisalmer) – गोल्डन सिटी
थार रेगिस्तान के बीच बसा जैसलमेर सर्दियों में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। जैसलमेर किला, पटवों की हवेली और सैम सैंड ड्यून्स पर ऊंट सफारी का मज़ा सर्दियों में ही लिया जा सकता है।
Best Month: दिसंबर और जनवरी
4. जोधपुर (jodhpur) – ब्लू सिटी
नीले रंग से रंगा हुआ जोधपुर अपने मेहरानगढ़ किले और उमेद भवन पैलेस के लिए जाना जाता है। सर्दियों में यहां घूमना काफी आरामदायक होता है।
Best Month: नवंबर से फरवरी
5. माउंट आबू (Mount Abu) – राजस्थान का हिल स्टेशन
माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। सर्दियों में यहां नक्की झील और दिलवाड़ा मंदिर देखने के लिए काफी भीड़ रहती है।
Best Month: दिसंबर से फरवरी
6. पुष्कर (Pushkar) – धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर
पुष्कर अपने ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर झील के लिए मशहूर है। सर्दियों में यहां का मौसम धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव को और भी खास बना देता है।
Best Month: नवंबर (पुष्कर मेला का समय) और दिसंबर-जनवरी
7. रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) – वाइल्डलाइफ सफारी
अगर आप वाइल्डलाइफ लवर हैं तो रणथंभौर नेशनल पार्क सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप बाघ, तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों को नजदीक से देख सकते हैं।
Best Month: नवंबर से फरवरी
8. बीकानेर (Bikaner) – ऊंट महोत्सव की पहचान
बीकानेर अपने जूनागढ़ किले और करणी माता मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। जनवरी में यहां ऊंट महोत्सव मनाया जाता है, जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।
Best Month: जनवरी (बीकानेर ऊंट महोत्सव का समय)
9. अजमेर (Ajmer) – सूफी संतों की नगरी
अजमेर शरीफ दरगाह और अढ़ाई दिन का झोंपड़ा यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। सर्दियों में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
Best Month: दिसंबर और जनवरी
10. अलवर (Alwar) – सरिस्का टाइगर रिज़र्व
अलवर का सरिस्का टाइगर रिज़र्व सर्दियों में घूमने के लिए बेहद अच्छा है। इसके अलावा बाला किला और सिलिसेढ़ झील भी पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं।
Best Month: नवंबर से फरवरी
सर्दियों में राजस्थान की खूबसूरती एक अलग ही रंग बिखेरती है। चाहे आप रेगिस्तान की सुनहरी रेत देखना चाहते हों या झीलों और महलों का आनंद लेना, राजस्थान का हर कोना सर्दियों में घूमने के लिए परफेक्ट है।
Festivals & Events
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर जरूर जाएं राजस्थान के इन 5 माता के मंदिरों में
हर साल की तरह इस साल भी Shardiya Navratri 2025 का पावन पर्व भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नौ दिनों के नवरात्रि के के इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है। इस दौरान देशभर के शक्ति पीठों और देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। राजस्थान (Rajasthan) में भी नवरात्रि के ये पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। यहां के माता मंदिरों में दूर-दराज़ से श्रद्धालु आते हैं और माना जाता है कि सच्चे मन से मां का दर्शन करने मात्र से ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। अगर आप इस नवरात्रि (Navratri 2025) में मां के दर्शन के लिए मंदिर स्थल पर जाना चाहते हैं तो राजस्थान के ये 5 माता मंदिर (Mata Mandir in Rajasthan) आपके लिए सबसे उत्तम स्थान हो सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) 2025 कब है?
इस बार शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 29 सितंबर दिन सोमवार से होगी और इसका समापन 7 अक्टूबर 2025 के दिन मंगलवार को दशहरा के दिन होगा।
राजस्थान के 5 प्रसिद्ध माता मंदिर (Top 5 Mata Temples in Rajasthan)
1. करणी माता मंदिर (Bikaner, Deshnok)
-
यह मंदिर चूहों के लिए मशहूर है, जिन्हें यहां “काबा” कहा जाता है।
-
मान्यता है कि करणी माता मां दुर्गा का अवतार थीं।
-
नवरात्रि में यहां विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन होता है।
2. अंबा माता मंदिर (Udaipur)
-
यह मंदिर उदयपुर के पुराने हिस्से में स्थित है और राजस्थान के सबसे प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है।
-
अंबा माता को शक्ति और समृद्धि की देवी माना जाता है।
-
नवरात्रि में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
Also Read: Rituals & Traditions of Navratri in Rajasthan
3. शिला माता मंदिर (Jaipur, Amber Fort)
-
आमेर किले के अंदर स्थित शिला माता मंदिर जयपुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है।
-
यहां नवरात्रि के समय विशेष अनुष्ठान और बलि की परंपरा भी निभाई जाती थी, जो अब प्रतीकात्मक रूप में होती है।
-
मां शिला माता को युद्ध और विजय की देवी माना जाता है।
4. नाहargarh काली माता मंदिर (Jaipur)
-
जयपुर के नाहरगढ़ किले में स्थित यह मंदिर भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है।
-
यहां से पूरे शहर का सुंदर नजारा देखने को मिलता है।
-
नवरात्रि में विशेष “जागरण” और माता की चौकी का आयोजन किया जाता है।
5. चामुंडा माता मंदिर (Jodhpur, Mehrangarh Fort)
-
मेहरानगढ़ किले के अंदर स्थित चामुंडा माता मंदिर जोधपुर का प्रमुख शक्ति स्थल है।
-
जोधपुर के शासक परिवार की कुल देवी मानी जाती हैं।
-
दशहरे पर यहां भव्य मेले और विशेष पूजा का आयोजन होता है।
Also read: Navratri Ke First Din Mata Shailputri Puja Vidhi & Aarti
नवरात्रि में राजस्थान दर्शन क्यों खास है?
-
प्राचीन शक्ति पीठ और माता मंदिर
-
भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम
-
विशेष “जागरण” और “गरबा” कार्यक्रम
-
धार्मिक यात्रा + राजस्थान की संस्कृति का अनुभव
Also Read: पहला नवरात्रि कब है, पूजा विधि और महत्व
-
Entertainment11 months agoTop 5 Rajasthani Marwari Songs: परंपरा और Modern Beats का Perfect मेल
-
Entertainment11 months agoTop 10 Latest Rajasthan Folk Songs 2025: राजस्थानी टॉप सॉन्ग्स की लिस्ट जिन्हें आपको जरूर सुनना चाहिए
-
Food9 months agoRajasthani Gatte Ki Sabji Recipe in Hindi | Authentic Gatte Ki Sabzi Banane Ki Vidhi
-
News9 months agoबाल दिवस 2025: बच्चों के लिए कविता, शायरी, विचार, भाषण और निबंध हिंदी में
-
News9 months agoInternational Men’s Day 2025: कब है, क्यों मनाया जाता है और भेजें दिल छू लेने वाली विशेज़
-
News11 months agoविश्वकर्मा पूजा 2025: भगवान शिल्पकार की जयंती, पूजा विधि, आरती और शुभकामनाएँ
-
Education11 months agoTop 10 Rajasthan Law Colleges & Universities 2025: राजस्थान के टॉप 10 लॉ यूनिवर्सिटी
-
Food11 months agoTraditional Rajasthani Dal Baati Churma – दाल बाटी चूरमा बनाने का आसान तरीका