अचार और चटनी
हरे लहसुन की चटनी: सर्दियों की ताज़ी हरी चटनी (Green Garlic Chutney)
सर्दियों में मिलने वाले हरे लहसुन की चटनी (Green Garlic Chutney): सामग्री, विधि, तड़के वाला तरीका और स्टोर करने के टिप्स।

हरा लहसुन (Green Garlic) साल में बस कुछ ही हफ़्तों के लिए आता है, दिसंबर-जनवरी के आसपास। इसकी पत्तियों और कच्ची गांठ दोनों में लहसुन वाली ख़ुशबू होती है, पर तीखापन सूखे लहसुन से कम। इसकी चटनी बाजरे की रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ कमाल लगती है।
सूखे लहसुन वाली लाल चटनी चाहिए तो राजस्थानी लहसुन की चटनी देखें। यह उससे बिल्कुल अलग, हरी और ताज़ी चटनी है।
सामग्री
| सामग्री | मात्रा |
|---|---|
| हरा लहसुन (पत्ते और गांठ) | 1 गड्डी (लगभग 150 ग्राम) |
| हरा धनिया | ½ कप |
| हरी मिर्च | 3-4 (तीखेपन के हिसाब से) |
| अदरक | ½ इंच |
| भुना जीरा | ½ छोटा चम्मच |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| नींबू का रस | 1 बड़ा चम्मच |
| भुनी मूंगफली (वैकल्पिक) | 2 बड़े चम्मच |
हरे लहसुन की चटनी बनाने की विधि
- हरे लहसुन की जड़ वाला हिस्सा काट दें और पीली या सूखी पत्तियां हटा दें।
- पत्तियों और गांठ को 2-3 बार अच्छी तरह धोएं, क्योंकि इनमें मिट्टी फंसी रहती है। फिर मोटा-मोटा काट लें।
- मिक्सर में हरा लहसुन, धनिया, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नमक और मूंगफली डालें।
- 1-2 बड़े चम्मच ठंडा पानी डालकर दरदरा पीस लें।
- आख़िर में नींबू का रस मिलाएं।
सिलबट्टे पर पीसें तो
सिलबट्टे पर पीसी चटनी का टेक्सचर थोड़ा मोटा होता है और स्वाद भी ज़्यादा गहरा लगता है। समय हो तो एक बार ज़रूर आज़माएं।
2 तरह से परोसें
- कच्ची हरी चटनी: ऊपर वाली विधि, पराठे और पकौड़ों के साथ।
- तड़के वाली चटनी: 1 चम्मच सरसों का तेल गरम करके राई और एक चुटकी हींग का तड़का चटनी पर डालें। यह बाजरे या मक्के की रोटी के साथ अच्छी लगती है।
कितने दिन चलेगी
यह ताज़ी चटनी फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में 3-4 दिन तक ठीक रहती है। ज़्यादा दिनों के लिए आइस ट्रे में जमाकर क्यूब्स बना लें और 1 महीने तक इस्तेमाल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
हरा लहसुन कब मिलता है?
उत्तर भारत में आम तौर पर सर्दियों में, दिसंबर से फ़रवरी के बीच।
Green garlic chutney kitne din chalti hai?
फ्रिज में 3-4 दिन। जमाकर रखें तो लगभग 1 महीना।
क्या हरे लहसुन की पत्तियां भी खा सकते हैं?
हां, पत्तियां और गांठ दोनों खाई जाती हैं।
चटनी का रंग काला क्यों पड़ जाता है?
हवा लगने से। नींबू का रस डालकर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
घर का खाना1 वर्ष agoRajasthani Gatte Ki Sabji Recipe in Hindi | Authentic Gatte Ki Sabzi Banane Ki Vidhi
पेरेंटिंग टिप्स1 वर्ष agoबाल दिवस 2025: बच्चों के लिए कविता, शायरी, विचार, भाषण और निबंध हिंदी में
त्योहार स्पेशल1 वर्ष agoविश्वकर्मा पूजा 2025: भगवान शिल्पकार की जयंती, पूजा विधि, आरती और शुभकामनाएँ
घर का खाना1 वर्ष agoTraditional Rajasthani Dal Baati Churma – दाल बाटी चूरमा बनाने का आसान तरीका
घर का खाना1 वर्ष agoRajasthani Kadhi Recipe in Hindi | Authentic Rajasthani Kadhi Banane Ki Vidhi
घर का खाना1 वर्ष agoAloo Pyaz Ki Sabzi Recipe (Rajasthani Style) – आलू प्याज़ की सब्ज़ी बनाने का आसान तरीका
त्योहार स्पेशल1 वर्ष agoशारदीय नवरात्रि 2025: पहला नवरात्रि कब है, पूजा विधि और महत्व
त्योहार स्पेशल1 वर्ष agoDevuthani Ekadashi 2025: तुलसी विवाह की शुभकामनाएं, कोट्स और स्टेटस










